देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा पुलिस ने मुठभेड के बाद अपहरणकर्ताओं की गिरफ्त से पकड को छुडा दिया। चैबीस घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाही कर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। मोबाइल नम्बर से फोन एक लाख रूपये की फिरौती परिजनांे से मांगी गई थी।
गोवर्धन पशु पैंठ के सामने से एक व्यक्ति का अपहरण कर एक लाख रुपए की फिरौती मांगने का पुलिस ने खुलासा किया है। अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अपह्रत महेश शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया है।
अपहरणकर्ताओं के पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं। रविवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गोवर्धन में पशु पैंठ के सामने मथ्ुारा रोड से दो अप्रेल को महेश शर्मा पुत्र बाबूलाल बख्शी का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने मोबाइल नंबर से कॉल कर अपह्रत महेश के परिजनों से एक लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले में रिश्तेदार राकेश कौशिक निवासी अहमदपुर ने गोवर्धन थाने में केस दर्ज कराया।
पुलिस जांच पड़ताल में लगी। सर्विलांस टीम की सक्रीयता से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता लगाया गया। पुलिस टीम ने एसओजी टीम के साथ मिलकर कौंथरा कुम्हेर रोड स्थित आशादीप इंटर कॉलेज पहुंची। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान पुलिस ने अपह्रत महेश को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता पे्रम सिंह जाटव एवं इसका भाई राजबहादुर पुत्रगण भंवर सिंह निवासी कंचनपुरा थाना कुम्हेर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े दोनों अपहरणकर्ताओं के पास से दो तमंचा, 10 कारतूस, दो कारतूस खोखा भी बरामद किए हैं।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल