देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मसला जोरदार तरीके से संसद में उठाएगी और इस संबंध में विभिन्न विपक्षी दलों से भी सरकार पर दबाव डालने को कहेगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, देश के लोगों के हित में कांग्रेस सभी समान मत वाले दलों से संसद में बात करेगी। हम उनको घोटाले के दस्तावेज के साथ साक्ष्य दिखाएंगे और संयुक्त रणनीति बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को पार्टी की संचालन समिति की ओर से सभी अन्य दलों से बातचीत करने और संसद में एक रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरजेवाला ने कहा, जेपीसी की मांग या कुछ और को लेकर फैसला विपक्षी दलों द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, हम मुद्दे को तब तक जोरदार तरीके से और प्रमुखता से उठाएंगे जब तक मोदी सरकार संसद और देश की जनता को इस पर जवाब नहीं देगी। सुरजेवाला 14 जनवरी को पीएनबी बैंक में उजागर हुए घोटाले के संबंध में बोल रहे थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
192 करोड़ रुपए का है दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ED
एनएसई घोटाला: चित्रा रामकृष्ण की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का सीबीआई को नोटिस