BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

PMC BANK CRISIS : पीएमसी बैंक घोटाले पर बोले सिब्बल, कहा-आरोपियों का BJP से रिश्ता...

नई दिल्ली। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक में चल रहे संकट पर विपक्ष ने बीजेपी को निशाना बनाया हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक कांफ्रेस संबोधित की। कपिल सिब्बल ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि घोटाले के आरोपियों के बीजेपी से रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई और दल के नेता पर पर आरोप होते तो आज ईडी, सीबीआई सब जांच में जुट जाती।

कपिल सिब्बल ने अनुच्छेद 370 को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को लेकर संसद में झूठ बोला। कपिल सिब्बल ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े आंकड़े पेश कर अमित शाह के उस बात को नाकार जिसमें उन्होंने कहा था कि 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर में विकास नहीं हुआ। सिब्बल ने कहा कि वोट के लिए पीएम मोदी 370 का राग अलाप रहे हैं। उन्हें देश की जनता से कोई लेनादेना नहीं है।

बता दे, पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक में चल रहे संकट में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को पीएमसी के एक और खाताधारक मुरलीधर धारा की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। इससे पहले इसी बैंक के दो और खाताधारकों संजय गुलाटी और फत्तोमल पंजाबी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है, जो बैंक में जमा अपने पैसों को लेकर बेहद चिंतित थे। वहीं एक महिला ने आत्म हत्या कर ली है।
 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More