देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शनिवार को शुरू हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल में मंदिरों के दर्शन करने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने उनपर निधाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सोची समझी साजिश के तहत नेपाल में मंदिरों के दर्शन के लिए शनिवार का दिन चुना। ये एक तरह से मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया गया है क्योंकि कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कर्नाटक में मतदाताओं को प्रभावित करना था। उन्होंने कर्नाटक की बजाय नेपाल में मंदिरों में प्रार्थना करने की योजना बनाई। यह लोकतंत्र के लिए एक अच्छी प्रवृत्ति नहीं है। उन्होंने आज ही दिन के रूप में इसे क्यों चुना?
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने के लिए वर्तमान में नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को मुक्तिनाथ मंदिर गए और प्रार्थना की। मोदी ने जनकपुर और मुक्तिनाथ मंदिरों में लोगों से मुलाकात की।
मोदी नेपाली प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए वहां गए हुए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी