BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM सहित केंद्रीय नेताओं से मिलीं CM, राज्य के विकास पर की चर्चा

PM सहित केंद्रीय नेताओं से मिलीं CM, राज्य के विकास पर की चर्चाजयपुर/भुवनेश्वर । भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय नेताओं के साथ राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजस्थान से राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, सांसद भूपेन्द्र यादव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बारां-झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए।

राजे की योगी को बधाई, योगी की राजे को बधाई

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रविवार को वसुंधरा राजे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच वार्तालाप भी हुआ। योगी ने धौलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए राजे को बधाई दी और मुख्यमंत्री राजे ने योगी को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान और उत्तर प्रदेश के हितों से जुड़े विषयों तथा सीमावर्ती जिलों में अपराध नियंत्रण आदि पर बातचीत हुई।

राजस्थान विकास को लेकर वार्ता की

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के साथ मुलाकात के दौरान राजस्थान में शहरी विकास परियोजनाओं तथा सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश में सडक़ों के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल से बिजली तंत्र में सुधार, पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से बाड़मेर रिफाइनरी तथा संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा के साथ कला एवं संस्कृति से जुड़े विषयों पर राजस्थान के संबंध में बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। उनके साथ विमान में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी तथा सांसद दुष्यंत सिंह थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More