BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

9 महीने में 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर शख्स ने रचा इतिहास, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ नाम हुआ दर्ज

महामारी काल में कई लोग बिना डरे, सतर्कता के साथ दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे लोगों की हर छोटी-बड़ी कोशिश जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में काम आ रही है। इसी कड़ी में पुणे के अजय मुनोत ने तो कोरोना काल में कुछ इस तरह लोगों की जान बचाई कि उनका नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया। 
 
9 माह में 14 बार प्लाज्मा डोनेट 

दरअसल, पुणे के अजय मुनोत ने बीते 9 माह में 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर कई लोगों की जान बचाने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले इंग्लैंड के एक व्यक्ति ने 10 बार प्लाज्मा डोनेट किया था। बताना चाहेंगे, 50 वर्षीय अजय मुनोत ने 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर अपना नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज कराया है। अब जल्द ही 15 वीं बार प्लाज्मा डोनेट करने का उनका इरादा है।
 
जुलाई 2020 में हुए थे कोविड पॉजिटिव
 
अजय मुनोत जुलाई 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्होंने अब तक 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर 40 लोगों की जान बचाई है। आमतौर पर स्वस्थ आदमी 14 दिनों में एक बार प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। बीते 9 महीनों में अजय ने 14 बार अपना प्लाज्मा दान किया है। उनका कहना है कि लोगों की सहायता करने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली है। अजय की मां का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव था। यह एक रेयर ब्लड ग्रुप है और उनकी मां अपना ब्लड डोनेट किया करती थीं। अपनी मां से प्रेरणा लेकर अजय निरंतर लोगों की सहायता कर रहे हैं।
 
कोरोना महामारी के चलते एक तरफ लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, तो वहीं कुछ लोग जान दांव पर लगाकर दूसरों को नई जिंदगी देते दिखाई देते हैं। ऐसे परोपकारी लोगों की सूची में अब पुणे के अजय मुनोत का नाम भी शामिल हो चुका है। 
 
गौरतलब हो, कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में प्लाज्मा की बड़ी अहमियत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से ठीक हुए लोग 14 दिन के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं, जो किसी की जिंदगी बचाने के काम आ रहा है। 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More