BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

PBL-3 : मारिन ने सिंधु को फिर हराया

PBL-3 : मारिन ने सिंधु को फिर हरायाहैदराबाद । प्रो बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे संस्करण का आगाज उम्मीद के मुताबिक बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ। बीते वर्ष रीयो ओलम्पिक के फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर चुकीं भारत की पी. वी. सिंधु और स्पेन की कैरोलीना मारिन अपनी-अपनी टीमों के लिए पीबीएल के मौजूदा संस्करण में एक बार फिर एक-दूसरे के सामने थीं। हैदराबाद हंटर्स की ओर से खेल रहीं सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त मारिन ने चेन्नई स्मैशर्स की सिंधु को तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी। 

सिंधु ने भी जोरदार संघर्ष की बानगी पेश की, लेकिन अंतत: वे 8-11, 14-12, 2-11 से हार गईं। मारिन पहले गेम से ही लय में नजर आ रही थीं और उन्हें सिंधु से पहला गेम छीनने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन दूसरे गेम में सिंधु ने अहम समय पर जोरदार संघर्ष किया और जीत हासिल कर मैच को तीसरे निर्णायक गेम तक खींच ले गईं।

लेकिन तीसरे गेम में सिंधु जैसे लय से पूरी तरह भटक गईं और मारिन ने एकतरफा अंदाज में यह गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया और अपनी टीम हैदराबाद को बढ़त दिला दी। इसके बाद टोमी सुगियार्तो ने पुरुष एकल में बीसाई प्रणीत को हराकर चेन्नई को 1-1 से बराबरी दिलाई। ब्रिटेन के क्रिस और गैबी एडकॉक की पति-पत्नी की जोड़ी ने मिश्रित युगल में जीत दर्ज की। इसे चेन्नई ने अपना ट्रंप मैच रखा था जिससे उसे दो अंक मिले और वह 3-1 से आगे हो गया। ऐसे में हैदराबाद के राजीव ओसेफ ने पुरुष एकल में तानोंगसाक सीनसोबूनसुक के खिलाफ 11-6 11-8 11-6 से जीत दर्ज करके स्कोर 2-3 कर दिया। हैदराबाद के पास पुरुष युगल का मैच ट्रंप मैच बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इस मैच में बून हियांग तान और कियोंग तान ने जीत दर्ज करके उसे 4-3 से जीत दिलाई। इससे पहले भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने लीग का उद्घाटन किया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More