BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों वाले मरीजों का भी रखा जाएगा लेखाजोखा

कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों वाले मरीजों का भी रखा जाएगा लेखाजोखा
मथुरा। कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों वाले मरीजों का भी डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सभी मेडिकल और क्लिीनिक संचालकों को आदेश दे दिये गये हैं। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए अब सर्दी, जुकाम, खांसी आदि से पीड़ित लोगों को दवा लेते समय चिकित्सक को अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। दवा विक्रेता को इसका रजिस्टर मेनटेन करना होगा। साथ ही ई-मेल पर प्रतिदिन इसकी सूचना भेजनी होगी। इधर औषधि निरीक्षक ने कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को इसकी जानकारी दी है। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, गले में दर्द होने पर अधिकतर लोग रूटीन में मेडिकल स्टोर से दवा ले लेते हैं। चिकित्सक से संपर्क नहीं करते हैं। यह लक्षण कोरोना बीमारी के भी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जहां गंभीर हैं, वहीं औषधि विभाग सक्रिय है। कारण अधिकतर लोग सीधे दवा ले लेते हैं। बाद में परेशानी का पता चलता है तो समस्या बढ़ जाती है। अब सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार की दवा लेने पर मरीज को जानकारी देनी होगी। दवा विक्रेता को नाम-पता, मोबाइल नम्बर लिखकर रखना होगा। ऐसे लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण बोर्ड को देना होगा। औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी एके जैन ने आदेश जारी किए हैं कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में बुखार जुकाम, खांसी से मिलते हुए लक्षणों के आधार पर औषधि वितरण केन्द्रों से सीधी औषधि क्रय करने वाले लोगों के नाम संपर्क सूत्र पते के संबंध में ई मेल पर सूचना भेजें। दवा विक्रेता रिकार्ड मेनटेन करें। औषधि निरीक्षक एके आनंद ने इस बारे में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य दवा विक्रेताओं को इसकी जानकारी मोबाइल फोन एवं व्हाट्सएप के जरिए दी है। कहा कि शासन के आदेश का पालन कराएं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More