BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 2 मई को परिणाम

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2021 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पहले चरण के लिए 15 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके बाद 19 को दूसरे, 26 को तीसरे और 29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, 2 मई को पंचायत चुनाव का परिणाम आएगा। चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस चुनाव में आरक्षण और आरक्षित एवं अनारक्षित सीटों के आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन शुरू हो गया है। सूची पूरी होते ही 75 जिलों का पूरा ब्यौरा जिलाधिकारियों की ओर से उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग को ऑनलाइन भेज दिया जाएगा। 

3 अप्रैल से नामांकन प्रकिया शुरू

सूबे में पंचायत चुनावों को लेकर पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक, तीसरे चरण के लिए 13 अप्रैल से 15 अप्रैल, जबकि चौथे चरण के लिए 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन भरा जा सकता है।

15 अप्रैल को पहले चरण में इन 18 जिलों में मतदान
सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, संतकबीरनगर गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, और भदोही में होगा मतदान।

19 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान
मुजफ्फरनगर, बागपत, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, गौतम बुद्ध नगर,  बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, वाराणसी, आजमगढ़।

26 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान
शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया।

29 अप्रैल को चौथे चरण में इन 17 जिलों में मतदान
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में होगा मतदान।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More