देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पंचायत चुनाव सरकारी मशीनरी केे लिए कहीं ज्यादा मशक्कत भरे रहते हैं। चुनावों किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाही कर रहा है। लाइसेंसी हथियारों को जमा कराया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि हालांकि लाइसेंसी हथियारों का चुनाव के दौरान प्रयोग कम होता है। जिन लोगों पर लाइसेंसी हथियार हैं वह भी अवैध हथियारों को इस दौरान रखना पसंद करते हैं।
जनपद में अवैधरूप से उपयोग हो रहे हथियारों में 315 वोर और 12 बोर के हथियार हैं। पंचायत चुनावों में दोनों तरह के हथियारों की मांग बढ गई है। 12 बोर और 315 वोर के अवैध हथियार बनाने के माहिर लोगों की मांग बढ गई है। पुलिस 315 वोर के हथियार बनाने के माहिर आमिर और 12 वोर के हथियार तैयार करने वाले असलम को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना के नेतृत्व में ग्राम हाथिया के जंगल से दो नफर अभियुक्त असलम पुत्र सुब्बा निवासी हाथिया उम्र 45 वर्ष को 12 बोर की बन्दूक बनाने की फैक्ट्री और आमिर पुत्र असलम निवासी हाथिया उम्र 26 वर्ष को 315 बोर के अवैध तमन्चे बनाने की फैक्ट्री सहित अलग अलग स्थान से अवैध शस्त्रों व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया।
असलम सेे पुलिस ने एक बंदूक 12 बोर, 11 जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर, तीन अदद अधबनी बन्दूक 12 बोर, तीन अदद बांक, एक पंखा आग जलाने वाला, अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये हैं। आमिर से तीन तमंचे 315 बोर, नौ जिन्दा कारतूस 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक अधबना तमंचा 315 बोर, एक बांक, एक पंखा आंग जलाने वाला, अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये हैं।
थाना प्रभारी आजादपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने अवैध रुप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री को लेकर धरपकड़ तेज कर दी है। हाथिया गांव के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर पकड़े गए दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बने और अधबने शस्त्र भी जब्त किए गए हैं।
मांट पुलिस ने अवैध असलाह के साथ तीन किये गिरफ्तार
मांट थाने की पुलिस ने तीन युवकों को अवैध असलाह और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तांे में मुकेश उर्फ मुक्का पुत्र मुनीश निवासी आजनौंख थाना नौहझील, लक्ष्मीण पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी जरैलिया थाना नौहझील तथा सफीक पुत्र महमूद निवासी खाजपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा शामिल हैं। इनके पास से दो तमंचा 12 बोर, चार अदद कारतूस 12 बोर तथा एक तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को मांट पुलिस ने श्याम कुमार उर्फ श्यामू पुत्र लोकेश कुमार उर्फ एल कुमार निवासी मांट मूला थाना मांट को चार जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया था।













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार