BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

होम आइसोलेशन वाले मरीजों के घर पहुंचाया जाएगा ऑक्सीजन सिलेंडर, जानें कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

कोविड महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के लिए सरकार अब घर पर ही आपात ऑक्सीजन देने की तैयारी कर रही है।    

डीएम करेंगे निगरानी, किसे चाहिए सिलेंडर

दरअसल, होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के लिए सरकार घर पर ही आपात ऑक्सीजन देने के लिए ऑक्सीजन पूल बना रही है। ऑक्सीजन पूल की निगरानी खुद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) करेंगे। डीएम कोविड मरीज की गंभीरता देखकर तय करेंगे कि उसे घर पर ऑक्सीजन दी जाए या नहीं। 
 
दिल्ली सरकार के पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के हर जिले को 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का कोटा दिया है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज दिल्ली सरकार के पोर्टल www.delhi.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करके ऑक्सीजन सिलेंडर पा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो, आधार कार्ड, पहचान पत्र और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जरूरी है। अगर सीटी स्कैन करवाया है तो उसकी रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। 
 
अस्पताल में न भटकना पड़े इसलिए लिया गया फैसला

इस वक्त दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अगर शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी होने पर हर कोई अस्पताल जाएगा तो वहां भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में दिल्ली सरकार घर पर ही मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएगी जिससे अस्पतालों में भीड़ कम हो।
 
बता दें, भारतीय रेलवे अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 2067 मीट्रिक टन से अधिक एलएमओ पहुंचा चुका है। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली को 707 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई है, जबकि महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को 641 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 190 मीट्रिक टन, हरियाणा को 229 मीट्रिक टन और तेलंगाना को 123 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More