BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सभी विभागों की परियोजनाओं में प्रवासी और स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगारः सी.डी.ओ

मथुरा। आउट सोर्सिंग के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियाॅ भी सेवायोजन पोर्टल से ही भरी जायेंगी। इसके लिए पोर्टल पर अधिक से अधिक श्रमिकों का डाट अपटेड किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौड़ ने विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश कामगार एवं श्रमिक व रोजगार (सेवायोजन एवं रोजगार) समिति की समीक्षा बैठक करते कहा कि सभी विभाग के अधिकारियों को उनके विभाग में चल रही योजनाओं में प्रवासी एवं निवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाकर उनका सेवायोजन पोर्टल पर अंकन करने हेतु निर्देशित किया गया। अगर किसी श्रमिक का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन नही है, तो पहले उसका पंजीयन करायें और फिर उसका अंकन करेंगें।
इसके साथ ही जनपद में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के औद्योगिक संस्थान भी सेवायोजन पोर्टल  पर अपनी लाॅगिन आईडी बनाकर नियोजित श्रमिक एवं कर्मचारियों का डेटा अंकन करेगें, जिसकी समीक्षा उपायुक्त, उद्योग केन्द्र द्वारा की जायेगी। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा यह भी निर्देश दिये गए हैं कि आउट सोर्सिंग के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियाॅ भी सेवायोजन पोर्टल से ही भरी जायेंगी एवं उनका भी अंकन भी किया जाये। एकीकृत पोर्टल का गठन किया जाए, जिसमें जनपद के प्रवासी व निवासी कामगार, श्रमिकों की दक्षता, कौशल संबधी डेटा की एंट्री की जाए। जिला स्तर पर इस सूचना का संग्रहण तथा इसके समुचित क्रियान्वयन की लगातार मोनिटरिंग करने की व्यवस्था की जाए।
केंद्र एवं प्रदेश की समस्त विकास योजनाओं में विशेष रूप से राष्ट्रीय आजीविका मिशन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, एक जनपद एक उत्पाद, माटी कला, खादी एवं कुटीर उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन तथा मनरेगा के अंतर्गत अधिकाधिक कामगार एवं श्रमिकों को जोड़ा जाए। विभिन्न इकाईयों के साथ समन्वय करके रोजगार के अवसरों का भी सर्जन किया जाए।  बैठक में जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, पीडी बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More