BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जैविक खेती किसानों के लिए साबित हो रही है फायदे का सौदा

धीरे-धीरे जैविक खेती में पैदा हुए उत्पादों की मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। भारत में भी इसकी मांग में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया है कि कोविड-19 के बाद से घरेलू बाजार में जैविक उत्पादों (Organic products) की मांग बढ़ गई है। लोगों का झुकाव इस तरफ बढ़ा है। मंत्रालय के अनुसार इसका घरेलू बाजार 17 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

एक्सपोर्ट में भी हो रही है वृद्धि
साल 2016 में जैविक खाद्य बाजार की अनुमानित मांग 53.3 करोड़ रुपये थी, जिसे 2021 के अंत तक 87.1 करोड़ रुपये को पार कर जाने की संभावना है। दूसरी ओर, एक्सपोर्ट में भी काफी वृद्धि देखी जा रही है। एपिडा (APEDA) के मुताबिक 2020-21 के दौरान 7078.5 करोड़ रुपये के आर्गेनिक प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट किया गया। इसलिए जैविक खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बन कर उभरी है। यही कारण है कि धीरे-धीरे इसकी पहुंच हर घर-हर रसोई तक होने लगी है।

जैविक खाद्य पदार्थों के फायदे क्या हैं?
जैविक खेती पर्यावरण, मिट्टी एवं जैव विविधता सहित मानव कल्याण का पूरा ध्यान रखती है। जैविक उर्वरकों का उपयोग और न्यूनतम जुताई जैसी जैविक खेती पद्धतियों से पोषक तत्वों और मिट्टी (Soil) की जल ग्रहण क्षमता में सुधार होता है। जैविक कृषि, मिट्टी में कार्बन को पृथक करने की क्षमता के कारण ग्रीन हाउस प्रभाव और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में भी योगदान देती है। जैविक खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और ये शरीर की प्रतिरक्षा (Immunity) को भी बढ़ाते हैं।

कितना बड़ा है जैविक बाजार
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक जैविक उत्पादों के निर्यात बाजार के आकार में पिछले वर्ष की तुलना में चालू वर्ष (2021) के दौरान 42 फीसदी की वृद्धि हुई है। अप्रैल 2021 से फरवरी 2021 तक निर्यातित जैविक उत्पादों की मात्रा 8,19,250 मीट्रिक टन थी।

जैविक खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग और पर्यावरण और मानव जीवन के लिए रसायनमुक्त खेती के लाभ को साकार करने के मद्देनजर सरकार ने वर्ष 2015-16 से देश में परंपरागत कृषि विकास योजना ( पीकेवीवाई ) और पूर्वोत्तर जैविक मूल्य श्रृंखला विकास नामक योजना के जरिए जैविक खेती (Organic farming) को बढ़ावा दे रही है। दोनों योजनाओं में सरकार जैविक किसानों को समय पर सहायता अर्थात उत्पादन से लेकर प्रमाणन और विपणन के लिए सहायता पर जोर देती है।

कितने क्षेत्र में हो रही है खेती?
देश में इस समय (2020-21) के मुताबिक कुल 38.9 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है। जो कुल खेती योग्य जमीन (140 मिलियन हेक्टेयर) का 2.71 फीसदी है। धीरे-धीरे इसे और बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। देश में 44.33 लाख किसान आधिकारिक तौर पर जैविक खेती कर रहे हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More