BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राजस्थान में सीएम बनने के सवाल पर बोले महंत बालकनाथ- सेवा के लिए जीवन समर्पित है

जयपुर । राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस में बने हुए महंत बालकनाथ ने सीएम पद को लेकर पूछे गए सवालों को टालते हुए कहा कि उन्होंने सेवा के लिए जीवन समर्पित किया है, पार्टी की सेवा कर रहे हैं और जनता-जनार्दन की सेवा में लगे हुए हैं।

राजस्थान के अलवर से लोक सभा सांसद और राज्य की तिजारा विधान सभा सीट से विधायक का चुनाव जीते महंत बालकनाथ सोमवार को संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंचे।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए महंत बालकनाथ ने राजस्थान की जीत को बड़ी जीत बताते हुए कहा कि राजस्थान में राज बदल गया है और अब भाजपा का राज स्थापित हो चुका है।

उन्होंने दावा किया कि गुजरात और मध्य प्रदेश की भांति भाजपा अब लगातार राजस्थान में भी चुनाव जीतेगी और बहुत अच्छे से राजस्थान की जनता की सेवा करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि सनातन एक जीवन है, यह मानव जाति के उत्थान के लिए काम करता है, यह मानवता की जड़े हैं और जो लोग सनातन के विरोध में काम करेंगे, प्रकृति ही उसका नाश कर देगी।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More