देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। पानी गांव पक्के पुल पर टेंपो और कार की भीषण भिड़ंत में 16 लोग घायल हो गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मंगलवार की सुबह वृंदावन पानी गांव मार्ग स्थित पक्के पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताते चलेंकि की हाथरस के गांव निहालपुर से बाँके बिहारी दर्शन के लिए एक टेम्पो सवारी लेकर आ रहा था। जैसे ही टेम्पू वृन्दावन पानीगांव पुल पर पहुंचा तो वृन्दावन की तरफ से जा रही एक कार ने टेम्पो में टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की टेंपो पलट गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दैरान टेम्पो सवार 45 वर्षीय महिला अनीता देवी की मौत हो गयी। जबकि सुरेश, विमला, भूरी देवी, मनोज ,सुमन, गायत्री, रामवीर, रघुवीर,सुधेश, जयवीर, राम प्रकाश, दीपक, कल्लो देवी, गौरवी और मुकेश सहित 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां सवाल ये उठता है कि आखिर ओवरलोड टेंपो हाथरस से लेकर वृंदावन तक चला आता है और रास्ते मे पुलिस को ये दिखाई क्यों नही दिया। हादसे का एक बड़ा कारण ओवरलोडिंग भी है। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वही अलीगढ़ निवासी कार चालक अभिनव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल