BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची

मथुरा। राया में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बलदेव मार्ग पर रामलला आश्रम के पास रविवार की सुबह झाड़ियों में एक नवजात बालिका मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अबोध बच्ची को झाड़ियों में किसने फेंका, यह पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  


रविवार की सुबह बलदेव मार्ग पर टहलने निकले लोगों को रामलला आश्रम के पास झाड़ियों में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोगों के कदम ठिठक गए। वे लोग झाड़ियों के पास पहुंचे तो वहां कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी थी। यह देखकर स्तब्ध रह गए। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

भीड़ देखकर रामलला आश्रम के महंत अमित बटुक बच्ची को आश्रम ले आए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना थाना राया पुलिस को दे दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद्र पटेल पहुंच गए। उन्होंने छानबीन कर बच्ची के बारे में पता करने का प्रयास किया। बच्ची किसकी है, कौन उसे झाड़ियों में फेंक गया, यह कोई नहीं बता सका।


पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया


पुलिस ने अबोध बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेज दिया। इधर, ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हर कोई बच्ची को फेंकने वाले को कोसता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिसने भी बच्ची को झाड़ियों में फेंका है, उसका पता लगाकर पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। फिलहाल पुलिस बच्ची के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More