BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गर्मी से मिली राहत, उत्तर भारत में मौसम हुआ मेहरबान, दिल्ली NCR में बारिश

गर्मी से मिली राहत, उत्तर भारत में मौसम हुआ मेहरबान, दिल्ली NCR में बारिशनई दिल्ली । उत्तर भारत में कुछ दिनों से भयंकर गर्मी से परेशान लोगों को थोडी राहत मिली है। मंगलवार देर रात मौसम ने करवट ली। दिल्ली एनसीआर में बीती रात ठंडी हवाएं चली और हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली है। ज्ञातव्य है कि उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड रही थी।

कई जगह तो तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली और एनसीआर में बारिश, धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पडने का पूर्वानुमान जताया है। 

राजस्थान में भी आंधी और बारिश का अनुमान है। वहीं राजस्थान के पिलानी में 7 मिलीमीटर और चुरु में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा समूचे हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने यहां कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।  

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More