BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शिवसेना MP ने AI कर्मी को पीटा,उद्धव ने तलब किया,एयर इंडिया ने किया बैन

शिवसेना MP ने AI कर्मी को पीटा,उद्धव ने तलब किया,एयर इंडिया ने किया बैननई दिल्ली । शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया के एक कर्मचारी को अपनी चप्पल उतार कर पीट डाला। वाकये के बाद सांसद ने शेखी बघारते हुए गर्व कहा, ‘मैंने उसे अपनी सैंडल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था...’ बताया जा रहा है कि सांसद ने इस वाकये को अंजाम अपनी पंसद की सीट नहीं मिलने पर दिया। एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि सांसद ने एयरलाइन स्टाफ के एक सदस्य को सीट को लेकर विवाद करते हुए चप्पल से पीटा है। एयर इंडिया ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और इसके लिए जांच का गठन कर दिया गया है। रवींद्र गायकवाड़ महाराष्ट्र से सांसद हैं और पहली बार संसद में पहुंचे हैं।

एएनआई के मुताबिक, एयर इंडिया में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद ज्यादा गरमा गर्मी में बदल गया और इसके बाद शिवसेना के सांसद ने एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए लिखा, ‘हां, मैंने उसको मारा था, उसने मेरे साथ बदतमीजी की थी।’ लेकिन इस घटना के बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों में गुस्सा है।

इस वारदात के पीडित एयर इंडिया कर्मी ने व्यथित होकर कहा, इस देश को भगवान ही बचा सकते हैं। इसबीच शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है व एयर इंडिया इस सांसद को नो फ्लाई लिस्ट में डाल रही है यानी वह अब एयर इंडिया से विमान यात्रा नहीं कर सकेंगे। 

शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने अपने सांसद की इस हरकत पर नाराजगी जताई है। उद्धव ठाकरे ने रविंद्र गायकवाड़ से सफाई मांगी है और साथ ही उन्हें मुंबई में मातोश्री बंगले पर बुलाया है। कयास लगाया जा रहा है रविंद्र गायकवाड़ की इस हरकत पर उनपर कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और एयर इंडिया की ओर से पूरी घटना की जानकारी मंत्रालय और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More