BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MP: कर्ज से परेशान एक और किसान ने की आत्महत्या, 24 घंटे में दूसरा मामला

MP: कर्ज से परेशान एक और किसान ने की आत्महत्या, 24 घंटे में दूसरा मामलाभोपाल। मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान एक और किसान ने खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को होशंगाबाद जिले के सियोनी मालवा गांव में कर्ज में दबे एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक किसान का नाम माखनलाल बताया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि सोमवार को भी एक किसान ने खुदकुशी कर ली थी। 

24 घंटे में दूसरा मामला:

ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश में 24 घंटे में दो किसानों ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को रेहटी तहसील स्थित ग्राम जाजना के एक किसान ने छह लाख रुपए के कर्ज से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार ग्राम जाजना निवासी दुलचंद ने सोमवार को अपने ही घर में कीटनाशक पी लिया था। उन्हें रेहटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन पर 6 लाख रुपए का कर्ज था। जिसके चलते वह काफी दिनों से परेशान थे। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश में किसान कर्जमाफी व फसल की उचित कीमत व अन्य मांगों को लेकर 1 जून से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर फायरिंग की थी, जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान राज्य में शांति बहाली के लिए बीते शनिवार उपवास पर बैठे थे, उन्होंने लगभग 27 घंटे के बाद अपना उपवास तोडा था। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More