देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। 25 वंे दिन भी जल निगम संघर्ष समिति लखनऊ के आदेशानुसान जल निगम कर्मचारियों द्वारा द्वादश खण्ड, जल निगम, मथुरा में भोजन अवकाश के समय गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन अनवरत् जारी रहा। धरना प्रदर्शन में संघर्ष समिति द्वारा अपनी मुख्य तीन मांगों क्रमशः वर्ष 2016 से बकाया पेंशनरी देयों का भुगतान न होना, अमानवीय रूप से अवरूद्ध मृतक आश्रित नियुक्तियों की बहाली न होना तथा पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति होने पर रोष प्रकट किया। संघर्ष समिति के सभा की अध्यक्षता इं. पी.के. खण्डेलवाल, अधिशासी अभियंता, एवं संचालन ी राजू गोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इं. आर.के. सिंह, इं. वाई.वी. तिवारी, इं. एम.सी. सारस्वत, हरीदेव शर्मा, लालाराम, चन्द्रपाल सोलंकी, भगवान सिंह सिसौदिया, सोहन सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह, अशोक कुमार शर्मा, राजवीर यादव, रामवीर सिंह, हरदेव शर्मा, मोतीराम पाण्डेय, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, प्रताप नारायण, अंगद लाल, श्रीनिवास, ब्रहमदेव शर्मा, मुन्ना सिंह, अर्पित दीक्षित, रामदास, विजय कुमार गौतम, धर्मपाल सिंह, प्रेम सिंह, चन्द्रप्रकाश पचैरी, योगेश कुमार, ओमप्रकाश, बलवीर सिंह पेंशनर्स सर्वश्री राकेश द्विवेदी, विष्णुदत्त चतुर्वेदी एवं समस्त सदस्यों ने भाग लिया।
विद्युतकर्मचारी भी हैं परेशान
वेतन नहीं मिलने और सुनवाई नहीं होने से विद्युत कर्मचारी भी परेशान हैं। बडी संख्या में विभाग के अंदर सविदा पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। मीटर रीडरों को लम्बे समय से भुगतान नहीं हुआ है। लाइनमैन दूसरे कर्मचारी भी लगातार आंदोलन कर रहे हंै। किसी स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर अब कर्मचारी काम छोड रहे हैं।













Related Items
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
कोविड के दौर में इसे जन आंदोलन में बदलने की है जरूरत
'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की योजना