देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा में कोरोना का कहर लगातार बढ रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकडा डराने लगा है। कोरोना रोज नये रिकार्ड बना रहा है। रविवार को 360 कोरोना मरीज मिले थे। यह अब तक एक दिन मंे सामने आये कोरोना के सबसे ज्यादा मरीजों का रिकार्ड था।
अगले दिन यह रिकार्ड टूट गया और कोरोना के 454 मरीज रिकार्ड किये गये। रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के मरीज मिलने से स्वस्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा है। कहा जा रहा है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों के कारण यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर मथुरा पर टिकी है। यदि जनपद में कोरोना की तेज रफ्तार नहीं थमी तो जिले में और अधिक सख्ती हो सकती है।
नाइट कफ्र्यू का समय बढ सकता है, सभी साप्ताहिक बाजार बंद हो सकते हैं। वहीं घर से अनावश्यक निकलने पर भी पाबंदी हो सकती है। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति और कार एवं चैपहिया वाहनों पर दो व्यक्ति ही सवार होने के नियम जिला प्रशासन द्वारा लागू किए जा सकते हैं।
कोरोना वायरस ने वर्ष के पहले लॉकडाउन के दिन कोहराम मचा दिया हे। जहां जिले में 360 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं एक अस्पताल में 6 लोगों की मौत हो गई है। जिससे हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में कोरोना संक्रमण का भारी प्रकोप दिखाई दे रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार कोविड के पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को नयति मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल अलग-अलग क्षेत्रों के 6 कोरोना सक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
अस्पताल प्रबंधन व कोतवाली पुलिस ने कोविड से मौत होने की पुष्टि की है। मरने वालों में दो महिला भी शामिल हैं। सभी मृतक जनपद से बाहर के रहने वाले है जिन्हें इलाज के लिये मथुरा के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृतकों में शकुन्तला देवी पत्नी ओमप्रकाश उम्र 59 वर्ष निवासी पाण्डव नगर थाना माण्डवाली पटपडगंज रोड शकरपुर ईस्ट दिल्ली, अमित किशोर वर्मा पुत्र किशोर वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी विंग गोकुल न्यू गार्डन थाना संतनगर मुम्बई महाराष्ट्र, गुरुप्यारी सतसंगी पुत्री स्व. गुरुदयाल सतसंगी उम्र 65 वर्ष निवासी स्वेत नगर थाना दयालबाग आगरा, सुनील कुमार वाष्र्णेय पुत्र राधेश्याम उम्र 55 वर्ष निवासी नौरंगाबाद बेस्ट सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस, उमेश कुमार सक्सैना पुत्र स्व. मगन बिहारी लाल सक्सैना उम्र 59 वर्ष निवासी चित्रगुप्त कालोनी थाना कोतवाली एटा बंगाॅव रोड एटा, कवल पाल सिंह सेठी पुत्र स्व. चम्वल सिंह सेठी उम्र 65 वर्ष निवासी सिंगर नगर आलमबाग थाना मनकनगर लखनऊ शामिल है। अस्पताल प्रबंधन एवं वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने इन सभी के कोविड संक्रमण की वजह से मौत की पुष्टि की है।
आरटी-पीसीआर जांच से देरी से बढ़ रहे कोरोना मरीज
कोरोना के दायरे को बढ़ाने में आरटी-पीसीआर जांच में देरी होना भी माना जा सकता है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर जांच को सही माना जा रहा है, लेकिन आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में 48 से 72 घंटे का समय लग रहा है। कभी कभी तो यह समय और अधिक हो रहा है। ये भी कोरोना संक्रमण के फैलाव का कारण हो सकता है। जांच कराने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट आने में समय अधिक लगने के कारण भी संक्रमण फैलने का खतरा हो रहा है। बताया जा रहा है आज भी सैकड़ों जांच पेंडिंग में पड़ी हैं।
न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग
रविवार को लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती के कारण फुटकर व्यापारी और ग्राहक सब्जी खरीदने जाने का साहस नहीं कर सके थे। सोमवार सुबह 35 घंटे का लॉकडाउन खुलने के बाद फुटकर व्यापारी और ग्राहक सब्जी खरीदने पहुंचे। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सुबह से थोक सब्जी बाजार में भीड़ बढ़ गई। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए शासन द्वारा लगाए गए 35 घंटे का लॉकडाउन सोमवार सुबह सात बजे समाप्त हो गया। लॉकडाउन समाप्त होने ही शहर भर के फुटकर व्यापारी और आसपास के ग्राहक मंडी में सब्जी खरीदने के लिए पहुंचने लोग बडी संख्या में पहुुंचे। इस दौरान किसी अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाया और नहीं सोशलडिस्टेंसिंग का पालन किया।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
बॉक्स ऑफिस पर फाइटर की धूम, रविवार को होगी 100 करोड़ी, शनिवार की कमाई आई सामने