BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MONEY LAUNDERING CASE : कांग्रेस नेता शिवकुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। यहां की एक अदालत ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट शिवकुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा।

मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14 दिन की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद शिवकुमार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने दो अर्जी लगाई, जिसमें से एक उनको जेल भेजने की और दूसरी जेल में भी पूछताछ करने की अनुमति को लेकर थी।

ईडी ने कहा कि 14 दिन में शिवकुमार की तबीयत खराब होने से पूछताछ पूरी नहीं हो पाई इसलिए जेल में भी पूछताछ करना जरूरी है। ईडी का कहना था कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। हम रोज पूछताछ से पहले मेडिकल के लिए ले जा रहे थे। उनकी सेहत की वजह से सही से पूछताछ नहीं कर पाए। हमें अहम सबूतों और गवाहों से इनका आमना-सामना कराना है।  दूसरी ओर, शिवकुमार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ईडी कोर्ट में झूठ कह रही है। ईडी ये सब शिवकुमार का नाम खराब करने के लिए कर रही है। उन्होंने टैक्स दिया है तो मनी लांड्रिंग कैसे हो गया। उनकी तबीयत बेहद खराब है। उन्हें बेल पर रिहा किया जाए। वे तीन बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। 14 तारीख से इनके सीने में भी दर्द हो रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More