देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा पुलिस द्वारा एक करोड पांच लाख की लूट में वांछित एक लाखा के इनामी अरविंद उर्फ माया को गिरफ्तार किया है। बडी लूट को अंजाम देने से पहले भी अरविंद का लम्बा अपराधिक रिकार्ड रहा है। बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, आगरा जनपदों मंे 19 मुकदमा अरविंद के खिलाफ दर्ज हैं। अरविंद के जरायम की दुनियां का माया बनने बनने की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है।
साल-2007 में रिलीज फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर माया डोलास और मान्या पर फिल्माई गई थी। इसी फिल्म को देखकर एक लाख रुपये के इनामी अरविंद ने अपना नाम माया और मौसेरे भाई का नाम मान्या रखकर एक गैंग बना डाला। इस गैंग में करीब 14 बदमाश शामिल हैं। हत्या, लूट और अपहरण आदि करने वाले इस गैंग का सरगना अरविंद उर्फ माया अब मथुरा पुलिस के निशाने पर आ गया था।
जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले अरविंद ने शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म देखकर ही अपना गैंग बना डाला। डॉन दाउद इब्राहिम के शूटर माया नाम अपना रख लिया और मौसेरे भाई का नाम मान्या रख लिया। अरविंद के खिलाफ बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों में सात, गौतमबुद्ध नगर के थानों में चार, हाथरस जनपद में चार, मथुरा मंे तीन तथा आगरा में एक मुकदमा सहित कुल 19 मुकदमा दर्ज हैं।
अरविन्द उर्फ माया पुत्र डम्बर सिंह निवासी बिनोबा नगर थाना सादाबाद मूलरूप से गढी हरवल थाना सादाबाद जिला हाथरस का रहने वाला है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में नरेश पर आगरा में एक मथुरा में दो। अरूण कुमार पुत्र डम्बर सिंह निवासी बिनोबा नगर, थाना सादाबाद मूल पता गढी हरवल थाना सादाबाद जिला हाथरस पर हाथरस और मथुरा में कुल छह।
विनय कुमार पुत्र बंगाली यादव निवासी सैनिक नगर राजपुर चुंगी थाना सदर बाजार जनपद आगरा पर आगरा और मथुरा में कुल 13 मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस के मुताबिक चारों बदमाशों के अन्य आपराधिक कृत्यों में सम्मिलित होने के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।













Related Items
सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर के शूटर की मदद करने वाला पकड़ा