BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर के शूटर की मदद करने वाला पकड़ा

सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर के शूटर की मदद करने वाला पकड़ाहरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आतंक फैलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने फिल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी क्या दी कि उसके पूरे गिरोह की जान पर बन आई। तीनों राज्यों की पुलिस ने उसके पूरे गिरोह की ऐसी हालत कर दी कि उसके शूटर को फरार रहना पड़ रहा है। ऐसे में शूटर की मदद करने वाले को भी हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

लारेंस इस समय भरतपुर जेल में बंद है। जोधपुर जेल में बंद रहने के दौरान लारेंस विश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। काले हिरण के शिकार के मामले में लारेंस ने सलमान को यह धमकी दी थी। तभी से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पुलिस पर लारेंस के गिरोह को खत्म करने पर दबाव बना हुआ है। तीनों राज्यों की पुलिस ने लारेंस के गिरोह पर दबाव बना हुआ है और वह मारे मारे फिर रहे हैं। ऐसे में पुलिस इन शूटर्स की मदद करने वालों को भी गिरफ्तार कर रही है। गिरोह के शूटर अंकित भादू को मदद करने वाले शख्स राजेश उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मदद हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल संदीप कासनिया ने भी की थी। कासनिया भी फरार है। 

 

पकड़ा गया युवक सिरसा निवासी । उसे जवाहरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरारी के दौरान इनामी बदमाश भादू को अपने घर पर ठहराया था। उपयोग के लिए एक फाेन तथा डोंगल अपने नाम से खरीदकर दी थी। पुलिस को हाल ही मिले महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर इस युवक को गिरफ्तार किया है। इससे हुई प्रारंभिक पूछताछ में हरियाणा पुलिस का एक जवान भी अंकित की फरारी में उसकी मदद करते रहने का खुलासा हुआ है। 

 

इसमें हरियाणा के सिरसा पुलिस में कार्यरत एक सिपाही के भी मिले होने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटाकर संबंधित पुलिसकर्मी की तलाश में छापेमारी कर रही है।  

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More