देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सपा के किसान घेरा, किसान संवाद कार्यक्रम के तहत राया में समाजवादी अधिवक्ता सभा के बैनरतले जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन की अध्यक्षता में किसान घेरा, किसान संवाद कार्यक्रम एवं मुस्लिम हितों पर चर्चा की गयी। किसान घेरा कार्यक्रम में किसानों से संवाद कर उन्हें समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी उपलब्धियों की भी जानकारी दी गयी। समाजवादी घेरा कार्यक्रम में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने गांव के किसानों की चैपाल में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा तथा कृषि सुधार अधिनियम कि सच्चाई से भी किसानों को अवगत कराया। भाजपा सरकार किस तरह से किसानों को बर्बाद करने में तुली हुई है। बड़ी विडंबना है कि देश का अन्नदाता ठंड से ठिठुरते हुए अपनी बात कहना चाहता है परन्तु देश के प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन कि बात कर रहे हैं। भाजपा कि हठधर्मिता के चलते दर्जनों किसान अपनी जान गंवा बैठे हैं।भाजपा सरकार किसानों को बदनाम कर रही है।किसानों तक आज यह बात किसान संबाद के जरिये समझाई गयी, सरकारी साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए आगे भी समाजवादी पार्टी मथुरा जनपद के सपा कार्यकर्ता अलाव जलाकर किसान घेरा चैपाल कार्यक्रम करते रहेंगे व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे सरकार किसानों के चार मुद्दों में से दो पर सहमत हो गयी है जब तक सारे मुद्दे ये किसान विरोधी मोदी सरकार नहीं मानेगी तब तक हमारे किसान घेरा कार्यक्रम ऐसे ही गांव गांव चलाते रहेंगे और किसानों को जागरूक बनाते हुए नारा लगाया रहे है हम होंगे कामयाब एक दिन आजके इस किसान घेरा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के लोकमणिकांत जादौन जिलाध्यक्ष सपा मथुरा, ध्रव पांचाल जिलाउपाध्यक्ष, गौरव किशनपुरिया एड.जिलाध्यक्ष सपा अधिवक्ता सभा, गगन रावत, राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष छात्र सभा, आफताब कुरैशी जिलाउपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा, ओमवीर सिंह चैधरी चन्द्रपाल निषाद, नरेश भट्ट, श्याम मोहन वर्मा,कादिर कुरैशी, कोमल चित्तौडिया,मौजूद रहे।













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल