BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MAHARASHTRA: धुले की कैमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 लाेगों की मौत, गृहमंत्री ने जताया दुख

MAHARASHTRA: धुले की कैमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 लाेगों की मौत, गृहमंत्री ने जताया दुख


धुले। महाराष्ट्र (Maharashtra)के धुले (Dhule) जिले में आज एक कैमिकल की फैक्टी में ब्लास्ट हाेने के बाद आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई है। 58 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की। उनसे घटना के बारे में बातचीत की। राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदना जताई। 
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई है। धुले के शिरपुर कस्बे की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट होने की वजह से 12 लोगों की जान चली गई। इसमें 58 लोग गंभीर से रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। घटना के समय केमिकल फैक्‍ट्री में कम से कम 100 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी भी 70 लोग फैक्‍ट्री के अंदर फंसे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि विस्‍फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है। विस्‍फोट इतना भीषण था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। सिलिंडर विस्‍फोट से कंपनी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटनास्‍थल पर राहत और बचावकर्मी पहुंच गए हैं और मलबे को निकालने का काम जारी है। 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More