BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MAHARASHTRA LIVE: अहमद पटेल ने कहा, तीनों दल मिलकर कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे,शरद पवार बोले- हमारे पास नंबर है, सरकार तो हम ही बनाएंगे

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी के कुछ विधायकों के समर्थन से आज सरकार बन गई है। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम शपथ दिला दी है। वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।


LIVE अपडेट...

-वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उसे काली स्याही से लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। हम तीनों दल बीजेपी को हराने के लिए तैयार हैं। अजित के खिलाफ शरद पवार एक्शन लेंगे। हमारे विधायकों के टूटने की कोई संभावना नहीं है।

 

-एनसीपी के नेता शरद पवार ने कहा कि हमारे पास जरूरी अंक मौजूद है। हम ही सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 11 विधायक अजित पवार के साथ है। जिनमें से कुछ वापिस हमारे पास आ गए हैं।


- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो खेल चल रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। वो देश को तोड़ने का कार्य करते हैं। हम लोगों को जाेड़ते हैं। शिवसेना जो करती है दिन के उजाले में करती है। वो सिर्फ मैं की बात करते हैं, ना कोई मित्र, ना कोई दुश्मन।

-शरद पवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम कांग्रेस और शिवसेना ने यह तय किया था कि तीनों मिलकर सरकार बनाएंगे। हमें सुबह जानकारी मिली कि अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। एनसीपी की नीति के खिलाफ जाकर अजित पवार ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला अजित पवार ने अकेले लिया है। उनका फैसला एनसीपी के विचारधारा के खिलाफ है। हमें जो एक्शन लेना है हम लेंगे। एनसीपी का कोई कार्यकर्ता बीजेपी के सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। हमने तय किया था कि शिवसेना हमारा नेतृत्व करेगी। वो सदन में बहुमत सिद्ध नहीं कर पाएंगे।

विधायक राजेन्द्र शिंगने बताया, शपथग्रहण का अंदाजा बिल्कुल नहीं था....


-अजित पवार के साथ गए विधायक राजेंद्र शिंगने ने कहा कि हमें अजित पवार ने फोन किया था, हमें नहीं पता था कि हमें कहां ले जाया जा रहा है, वो विधायक दल के नेता थे तो उनका फोन आया, इसलिए हम चले गए। हमें शपथग्रहण का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। हम शरद पवार के साथ हैं।

-मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी और शिवसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। सरकार बनाने के बाद अजित पवार ने कहा कि मैंने स्थाई सरकार देने के लिए फैसला लिया है। मैंने शरद पवार को सबकुछ पहले बता दिया था। तीन दल मिलकर स्थिर सरकार नहीं बन सकते हैं। महीने से चर्चा चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

- शरद पवार की बेटी ने ट्वीट करके कहा कि पार्टी और परिवार टूटा।

- महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाने पर एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे आज साढे बारह बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था और हमें 161 विधायक मिले, लेकिन शिवसेना ने जनादेश को धोखा दिया। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से उन्होंने विकल्प के बारे में बात करना शुरू कर दिया था। ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की बात होने लगी थी। चंद्रकांत ने कहा कि अब संजय राउत को कम से कम चुप रहना चाहिए, उन्होंने शिवसेना को बर्बाद कर दिया है।

 

-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र में शनिवार को गठित हुई नई सरकार से नाखुश हैं।

- शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार वकील से मिलने के बहाने बाहर गए थे। सत्ता और पैसे के दम पर पूरा खेला हुआ है। अजित पवार नजर नहीं मिला पा रहे थे, अंधेरे में अजित पवार ने डाका डाला है। अजित पवार और उनके साथियों ने छत्रपति शिवाजी का नाम बदनाम कर दिया है। आज सुबह दो बार उद्धव ठाकरे से शरद पवार की बात हुई थी।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More