देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मथुरा के फरह में नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में कहा कि मुझे गर्व है कि ऐसे महामानव का जन्म नगला चंद्रभान जैसे छोटे गांव में हुआ था और यह भूमि हम सबके लिए पवित्र है। इस पवित्र भूमि को नमन करती हूं। आशा रखती हूं कि दीनदयाल जी के विचारों के अनुरूप हम काम करते रहें, स्वयं भी करें और हम सब मिलकर भी करें। उपाध्याय जी ने समाज सेवा में लिए अपना पूरा जीवन त्याग किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए, महिलाओं की उन्नति के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए, अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए और समाज में सामंजस्य, शांति, सद्भाव तथा जाति जाति तक कोई विवाद न हो ऐसा काफी कुछ हम लोगों को उपाध्याय जी के विचारों से सीखने को मिलता है। राज्यपाल पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। राज्यपाल ने नगला चंद्रभान फरह स्थित स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्मारक में उपस्थित गणमान्यों ने राज्यपाल का स्वागत सत्कार किया। वहां की महिला ग्राम प्रधान से भेंट की। इसके बाद राज्यपाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय धाम में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फुले पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया।
महिला शिक्षा, सुविधा, सुरक्षा के लिए अधिक प्रयास की बताई जरूरत
राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, सुविधा एवं सुरक्षा के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत है। 15 साल पहले महिलायें अपने घर पर ही बैठी रहती थी। महिलाएं चाहें अनपढ़ हो या कम पढ़ी लिखी हो या पीएचडी करी हो, सब में कुछ न कुछ करने का जुनून रहता है। महिलाओं को शिक्षा मिल जाती है, तो वह अपना कौशल जरूर दिखाती हैं, मैंने गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आज उत्तर प्रदेश में भी यह देखा है।
राज्यपाल बोलीं जब आपत्ति आती है, तो नये विचार भी आते हैं
उन्होंने कहा कि जब आपत्ति आती है, तो नये विचार भी आते हैं और नये विचार ही नये प्रयोगों को करने के लिए प्रेरित करते है। ऐसे ही प्रयोगों ने हमारे देश में कोविड वैक्सीन का इजाद किया। उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए जियो टैगिंग का इस्तेमाल करना चाहिए, अपने अपने निजी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए डिजी लॉकर का प्रयोग करना चाहिए, टेक्नोलॉजी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहिए, टेक्नोलॉजी से ऑनलाइन साक्षात्कार, टेक्नोलॉजी से स्वास्थ्य सुविधाएं भी उत्तम करना सीखना चाहिए।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, महापौर डाॅ. मुकेश आर्य बन्धु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, ज्वाइंट मजिस्टेªट प्रशांत नागर, ध्रुव खादिया, अध्यक्ष इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन प्रोफेसर आद्या प्रसाद पांडेय, कुलाधिपति संस्कृति विश्वविद्यालय सचिन गुप्ता, अध्यक्ष महोत्सव समिति अशोक कुमार टाटीवाल, महामंत्री महोत्सव समिति डाॅ कमल कौशिक, कुलाधिपति मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की डाॅ. मणिका शर्मा, कुलपति राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ डाॅ. चन्द्र शेखर, अध्यक्ष दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति शिव शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।













Related Items
जैसलमेर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की अगवानी की
MATHURA : सपाइयों ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
20-21 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र अवैध : पंजाब के राज्यपाल