BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उठापटक देखने को मिला है, राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। कोई अन्य व्यवस्था होने तक गृह मंत्री का कामकाज भी मुख्यमंत्री ही संभालेंगे। 
 
परमबीर सिंह के आरोपों की प्राथमिक जांच बताई वजह
 
अपने इस्तीफे में अनिल देशमुख ने कहा है कि हाईकोर्ट ने सोमवार को परमबीर सिंह के आरोपों की प्राथमिक जांच का आदेश दिया है। इसी वजह से वे गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अनिल देशमुख राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिले थे। शरद पवार के समक्ष अनिल देशमुख ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी। शरद पवार ने अनिल देशमुख के निर्णय को सही बताया। इसके बाद देशमुख ने वर्षा बंगले पर जाकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया । 
 
महाविकास आघाडी सरकार में इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री

गौरतलब हो कि अनिल देशमुख महाविकास आघाडी सरकार में इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री हैं। अनिल देशमुख को पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूलने के आरोप के बाद इस्तीफा देना पड़ा है।  इसके पहले वन मंत्री संजय राठौर ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को दिया था। संजय राठौर पर एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। 
 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अनिल देशमुख के इस्तीफे का स्वागत किया है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सीबीआई जांच में अभी बहुत से लोगों के नाम सामने आने वाले हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More