BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को समय से पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सत्रहवीं लोकसभा का पांचवा सत्र 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। सत्र के दौरान लोकसभा की 24 बैठक हुई, जो 132 घंटे तक चली। इस सत्र के दौरान सभा की उत्पादकता 114 प्रतिशत रही। इस बजट सत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए लोकसभा 48  घंटे और 23 मिनट देर तक बैठी।
 
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि सत्र के दौरान 114% उत्पादकता रही। 
 
दरअसल, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च को शुरू हुआ जो कि 8 अप्रैल तक चलना तय था। लेकिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के कारण बैठक तय अवधि से पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। दरअसल, विभिन्न दलों के सदस्यों ने अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर सत्र को 8 अप्रैल से पहले स्थगित करने का आग्रह किया था। राजनीतिक दलों के सदस्यों ने अध्यक्ष से आग्रह किया था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण प्रचार अभियान जोरों पर रहेगा। ऐसे में बैठक को तय अवधि से पहले स्थगित कर दिया जाए।
 
केन्द्रीय बजट पर 14 घंटे और 42 मिनट हुई चर्चा
 
बता दें कि इस लोकसभा में एक फरवरी को पेश किये गए केन्द्रीय बजट पर 14 घंटे और 42 मिनट तक चर्चा हुई। इसमें कुल 146 सदस्यों ने भाग लिया। वर्ष 2021-22 के लिए रेल मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा की गई। 
 
वर्ष 2021-22 के लिए केन्द्रीय बजट के संबंध में शेष सभी मंत्रालयों की बकाया अनुदानों की मांगों को 17 मार्च, 2021 को सभा की स्वीकृति के लिए एक साथ रखा गया और उन्हें स्वीकृत करने के बाद संबंधित विनियोग विधेयक को पारित किया गया। 
 
कुल 18 विधेयक हुए पारित 
 
लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, बजट सत्र के दौरान सरकारी विधेयकों पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्र के दौरान 17 सरकारी विधेयक पुरःस्थापित किए गए तथा कुल मिलाकर 18 विधेयक पारित हुए। इसमें मध्यस्थ और सुलह (संशोधन) विधेयक-2021, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक-2021, संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक-2021, बीमा (संशोधन) विधेयक-2021, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक-2021, नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता विधेयक-2021, वित्त विधेयक-2021 तथा राष्ट्रीय सहबद्ध और स्वास्थ्य देख-रेख वृत्ति आयोग विधेयक-2021, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2021 प्रमुख रूप से शामिल हैं।
 
 
महिला दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ने महिला सांसदों- पत्रकारों से मुलाकात की
 
लोकसभा में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभा में महिला सशक्तिकरण के संबंध में नियम 193 के अधीन अल्पकालिक चर्चा हुई। एक अनूठी पहल करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में महिला सांसदों और महिला पत्रकारों के साथ मुलाकात की।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More