BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा सुनहरे परदे पर अभिनय का मौका

मथुरा। राम सिया फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही दो बालीबुड फिल्में गोताखोर व डैम ग्रेवयार्ड की शूटिंग उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी, ब्रजमंडल, कानपुर सहित अन्य जनपदों में होने जा रही है। दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर रमेश पांडे व निर्देशक और लेखक संजीव कुमार राजपूत ने बताया कि दोनों फिल्मों की टीम जबरदस्त हॉरर सस्पेंस से भरी हुई है। दोनों फिल्मों की शूटिंग 17 फरवरी 2021 से प्रारंभ होने जा रही है। इन फिल्मों में मुख्य कलाकार की भूमिका में गुलशन नैन, अंजु जाधव, शिवा रिन्दानी, सनी ठाकुर, तुषार राजपूत और उत्तर प्रदेश से कलाकार के रूप में रौकी ओमकार, लोकेंद्र सिंह, राकेश गौर आदि अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।
 दोनों फिल्मों के निर्देशक, लेखक संजीव कुमार राजपूत जो कि मथुरा के रहने वाले हैं और मुंबई (मायानगरी) में फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। हाल ही में उनकी बॉलीवुड फिल्म 28 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी उससे पहले उनकी ब्लड रिलेशन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसके प्रड्यूसर कुशल चैधरी हैं। आगामी प्रोजेक्ट किरण अनटाइमली डैथ जो कि एक थ्रिलर है साथ ही फिल्म रतौंधी जिसमें जबरदस्त कॉमेडी होगी जिसे 2021 के अंतर्गत करेंगे जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में होगी। फिलहाल सफल लेखकों के द्वारा स्टोरी पर काम चल रहा है वह दूसरी तरफ के दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर रमेश पांडे भी कलाकार नाम की फिल्म का निर्माण पूर्ण कर चुके हैं। कलाकार फिल्म की सफलता के बाद अब गोताखोर एवं ग्रेवयार्ड बनाने जा रहे हैं। जब से उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में फिल्मसिटी लाने के प्रयास तेज किए हैं तब से उत्तर प्रदेश की ओर  निर्माता निर्देशकों का ध्यान आकर्षित हुआ है और इसका सर्वाधिक लाभ मथुरा के कलाकारों को होता हुआ दिखाई दे रहा है ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More