देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब उन मुखबिरों को 1 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की तैयारी में है, जो उसे बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ खुफिया जानकारी देंगे। बेनामी संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी मोदी सरकार अगले महीने बड़ा घोषणा कर सकती है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक बेनामी संपत्ति की जांच कर रही है जांच एजेंसियों को जानकारी मुहैया कराने वाले शख्स को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अधिकारी जो इस योजना पर काम कर रहे हैं, नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि सूचना देने वाले शख्स को कम से कम 15 लाख और अधिकतम 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।
इसके साथ ही उस शख्स की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी ताकि उसकी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा न हो। गौरतलब है कि बेनामी संपत्ति कानून को पिछले साल ही संसद में पारित किया गया था। लेकिन इसमें किसी को इनाम देने का प्रावधान नहीं रखा गया है। इस कानून के आने के बाद से कई बेनामी संपत्तियों की पहचान हुई है, जिसमें बैंक डिपोजिट और कई अचल संपत्तियां शामिल हैं। बेनामी संपत्ति रखने वालों का पता लगाना आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के लिए हमेशा से ही टेढ़ी खीर रहा है। सीबीडीटी से जुड़े अधिकारी का मानना है कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर बेनामी संपत्तिधारियों को पकडऩा काफी आसान हो जाएगा और इससे पूरे देश में अभियान चलाया जा सकेगा। माना जा रहा है कि वित्तमंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सीबीडीटी इस नई योजना का ऐलान कर देगी। आशंका जताई जा रही है कि इसकी घोषणा अक्टूबर के मध्य या नवंबर के पहले हफ्ते तक हो सकती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र से मांगा जवाब,कहा -0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा
केंद्र सरकार का गरीबों को बड़ा तोहफा, दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन