देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreलेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को भारतीय सेना के उप प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह 15वें कॉर्प्स के कमांडर रहे। फरवरी 2020 में ही उन्होंने ये पद संभाला था। उपेंद्र द्विवेदी से पूर्व भारतीय सेना में इस पद को लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती फरवरी में आर्मी स्टाफ के उप प्रमुख बनाए गए हैं।
https://twitter.com/PBNS_India/status/1380833435057594371?s=20
NDA से हुए थे भर्ती
नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को दिसंबर 1984 में जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में भर्ती किया गया था। यहीं से उनका करियर शुरू हुआ। 35 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन रक्षक के दौरान चौकीबल में विद्रोह के खिलाफ कार्रवाई, मणिपुर के असम राइफल सेक्टर (ऑपरेशन राइनो) में बटालियन का नेतृत्व किया था। उन्होंने सेना के कई बेहतरीन ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सेना के कमांडरों की प्रशंसा के साथ तीन बार सम्मानित किया गया है। वह इन्फन्ट्री (पैदल सेना) के महानिदेशक भी रह चुके हैं।













Related Items
सुप्रीम कोर्ट : अटॉर्नी जनरल ने ईमेल के जरिये ट्रिब्यूनल में रिक्तियों के लगभग भरने की सूचना दी
CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया दुख
लद्दाख दौरे पर जनरल एमएम नरवणे ने बढ़ाया जवानों का हौसला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि