BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चुनावों से छुट्टी, लाॅकडाउन का पालन कराने में जुटा पुलिस प्रशासन

मथुरा। पंचायत चुनाव से पुलिस प्रशासन को छुट्टी मिल गई है। अब लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी सडकों पर उतर आई है। बिना आवश्यक्ता के घरों से निकल रहे लोगों पर जुर्माना ठोका जा रहा है। 

डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने होली गेट, पुराना रोडवेज बस स्टैंड, भूतेश्वर चैराहा, कृष्णा नगर, डींग गेट, भरतपुर गेट, होलोगेट सब्जी मंडी, नया रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों का व्यापक पैदल भ्रमण कर कोविढ-19 प्रोटोकॉल का पालन कराया।

बिना मास्क लगाए मिले दुकानदार व ग्राहकों पर एक हजार का जुर्माना कराया गया तथा बिना वैध कागजात के व बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के चालान कराए गए। गरीब दुकानदारों की चाय की दुकानों को चेतावनी देकर बंद करा दिया गया।

आज भी सुधीर मेडिकोज पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पाया गया, जिसका अनुपालन कराने के लिए लंबे छोटे बांस लगाने के निर्देश दिए गए ताकि लोग लाइन लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दवाइयां ले सके। भारत मेडिकल स्टोर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने के कारण चेतावनी दी गई कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने की दशा में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 60 वर्ष से ऊपर तथा 10 वर्ष के नीचे बाजार में घूम रहे लोगों को बाहर न निकलने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय द्वारा किया गया पैदल भ्रमण मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में सहायक हो रहा है। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने होली गेट सब्जी मंडी में सट कर बैठे दुकानदारों को अलग-अलग कराया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन दुकानदारों व ग्राहकों के मध्य हो सके। नया रोडवेज बस स्टैंड पर पूछताछ काउंटर पर माइक की व्यवस्था होने के बावजूद प्रसारण न किए जाने पर ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए एआरएम से बात कर थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में प्रसारण किए जाने के निर्देश दिए गए। होली गेट पर आज की गई कार्यवाही में होली गेट पुलिस चैकी इंचार्ज व आवश्यक पुलिस बल मौजूद था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More