BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जानें ''मेरा राशन एप'' से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें

राशन कार्ड धारकों के लिए उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा बीते हफ्ते मेरा राशन एप लॉन्च किया गया है। यह एप भारत सरकार द्वारा शुरू की गई "वन नेशन वन राशन कार्ड योजना" का हिस्सा है। इसके जरिए राशन कार्ड होल्डर्स अपने पास की सरकारी राशन की दुकान का आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपने पात्रता और हाल ही में किए गए लेन-देन का डिटेल भी देख सकेंगे। फिलहाल यह एप हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध है, लेकिन इसे जल्द ही 14 और भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस एप का फायदा 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिल रहा है। 

इस एप की मदद से यह भी जानकारी मिलेगी की उपभोक्ता ने कब-कब और किस दुकान से राशन लिया है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले यूजर को अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर मेरा राशन एप डाउनलोड करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एप

1) सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलिए 
2) इसके बाद सर्च बॉक्स में जा कर Mera Ration app सर्च करें
3) अब Mera Ration app पर क्लिक करिये और इसे इंस्टॉल होने दीजिये। प्लेस्टोर लिंक- (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.onenationonecard)
4) इंस्टॉल होने के बाद एप ओपन हो जाएगा, यहां जाकर अपनी जानकारी और पूरा विवरण भरिए

जल्द शामिल होंगे ये राज्य भी                                                                                              

इस एप के लॉन्च के मौके पर खाद्य सचिव ने बताया कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल को कुछ ही महीनों में शामिल कर लिया जाएगा। पांडे ने आगे कहा कि इस राशन कार्ड पोर्टेबलिटी सिस्टम के जरिए अबतक करीब 69 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिला है। हर महीने करीब 1.5 करोड़ ट्रांजेक्शन इसके जरिए हो रहे हैं। (पूरी प्रेस रिलीज यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1704367)

मेरा राशन एप के फायदे

1) इस एप का सबसे ज्यादा फायदा प्रवासी लोगों को होगा
2) Mera Ration App से राशन दुकान की सटीक जानकारी मिलेगी
3) Ration Card holders अपने सुझाव भी दे सकते हैं
4) राशन वितरण के मामले में पारदर्शिता रहेगी
5) राशन कब और कितना आएगा इसकी पूरी जानकारी मिलेगी
6) आपको कितना अनाज मिलेगा इसकी भी पूरी जानकारी मिलेगी
7) सभी को आसानी से उपलब्ध होगा राशन

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More