BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राजस्थान में भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं ने दिल्ली में की जेपी नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली। राजस्थान में इसी साल होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। इसी मिशन के तहत हाल के दिनों में प्रदेश की राजधानी जयपुर में अन्य कई पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थामा था।

भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी हाल के दिनों में भाजपा का दामन थामने वाले इन्हीं बड़े नेताओं को लेकर मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलवाने पहुंचे। जेपी नड्डा ने भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं का पार्टी में एक बार फिर से स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी राजस्थान में और ज्यादा मजबूत होगी।

जेपी नड्डा ने स्वयं इन नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर हाल ही में हमारे भाजपा परिवार में शामिल हुए राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं से आज भेंट हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के साथ आने से भाजपा के राष्ट्र निर्माण, प्रदेश के विकास व जनसेवा के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। "

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More