BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंचकूला में डेरा प्रेमियों का जमावड़ा, प्रशासन सतर्क, स्कूल-कॉलेज 2 दिन बंद

पंचकूला में डेरा प्रेमियों का जमावड़ा, प्रशासन सतर्क, स्कूल-कॉलेज 2 दिन बंदचंडीगढ़। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेशी और फैसला आने के मद्देनज़र पंचकूला में बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी जुटने शुरू हो गए।

डेरा प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और किसी अनहोनी की आशंका के कारण सरकार ने पंचकूला जिले के सभी स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को 24 से 25 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने बताया कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साध्वी यौन शोषण मामले में फैसला आने के मद्देनज़र बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी अभी से पंचकूला पहुंचने शुरू हो गए हैं। 

 

धारा 144 के बाद भी पहुंचे लाखों लोग

जानकारी के अनुसार पंचकूला में अब तक करीब 1.5 लाख से ज्यादा डेरा समर्थक पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि यहां धारा 144 लगी होने के बाद भी इतनी भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। पंचकूला के सेक्टर 23 के डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर में ये लोग हरियाणा, पंजाब व आसपास के कई राज्यों से पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचे लोग किसी भी हालत में यहां से हटने को तैयार नहीं हैं। डेरा समर्थकों के अड़ियल रवैये को देखते हुए पुलिस भी असहाय बनी दिख रही है। ऐसे हालात में पंचकूला में अब श्रीनगर जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More