देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने यदि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) से गठबंधन किया होता तो पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी। ममता ने विजेताओं को बधाई दी, हालांकि उन्होंने भाजपा का उल्लेख नहीं किया। ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कर्नाटक चुनाव के विजेताओं को बधाई। जो हार गए हैं, वो धुंआधार वापसी करें। यदि कांग्रेस ने जेडीएस से गठबंधन किया होता तो नतीजे अलग होते।’’
विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा लिंगायत प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेडीएस वोक्कालिगा प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी सीट पर आगे चल रहे हैं जबकि चामुंडेश्वरी सीट पर पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, हम बहुमत से जीतेंगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी पार्टी जेडीएस के साथ गठबंधन को लेकर तैयार है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी