BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शहर में लॉकडाउन का पालन कराने को करनी पड रही मशक्कतत

मथुरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर वीकली लॉक डाउन के चैथे दिन डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने होली गेट पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व आवश्यक पुलिस बल के साथ पैदल चलकर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की कार्यवाही की।

होली गेट क्षेत्र में मुख्य बाजार संजय मार्केट व भोला मार्केट में अनेक दुकानदार ही बिना मास्क लगाए हुए मिले, जिन पर नियमानुसार  1000 के चालान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा काटे गए। कुछ चाय की दुकानें भी खुली हुई मिली, जिनको चेतावनी देकर गरीब तबके से संबंधित होने के कारण दुकाने बंद कराकर छोड़ दिया गया। सुधीर मेडिकोज पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता हुआ नहीं मिला तथा दुकान के अंदर 25 से 30 व्यक्ति घुसे हुए पाए गए।

 

सुधीर मेडिकोज के स्वामी को चेतावनी दी गई कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें क्योंकि कोरोना महामारी मथुरा में चरम पर है, जिसकी रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तथा मास्क पहनना बहुत जरूरी है। भरतपुर गेट से डीग गेट के बीच एक हार्डवेयर दुकानदार आधी दुकान खोले हुए बिना मास्क लगाए हुए मिला, जिस पर नियमानुसार 1000 जुर्माना आरोपित करते हुए दुकान तत्काल बंद करा दी गई।

 

डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने पुराना व नया रोडवेज बस स्टैंड, भूतेश्वर चैराहा, कृष्णा नगर, मंडी समिति मथुरा, सौंख रोड, औरंगाबाद आदि स्थानों का भ्रमण कर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने की कार्यवाही की। विभिन्न इलाकों में अकारण बाजार में बिना वैध कागजात के फर्राटा भरते वाहनों के चालान भी ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से कराए गए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है के कोविड-19 महामारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाजार में निकलने की दशा में मास्क अनिवार्य रूप से पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। बहुत आवश्यक होने की दशा में वैध कागजात लेकर व हेलमेट लगाकर ही वाहन के साथ निकले। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने की दिशा में कार्यवाही अवश्यंभावी है।

 

डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने होली गेट, भूतेश्वर चैराहा, कृष्णा नगर, पुराना रोडवेज बस स्टैंड, नया रोडवेज बस स्टैंड, मथुरा रेलवे जंक्शन आदि स्थानों का व्यापक भ्रमण किया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने तथा लॉक डाउन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की कार्यवाही की गई। बिना मास्क पहने लोगों पर जुर्माना कराया गया तथा लॉक डाउन में अकारण बिना वैध कागजात के फर्राटा भरते वाहनों के चालान सुनिश्चित कराए गए।

 

कृष्ण जन्मभूमि पर खुली पाई गई दो दुकानें भी बंद करा कर प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लाक डाउन नियमों का पालन कराने, मास्क पहनने की अनिवार्यता तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है की कार्यवाही से बचने के लिए मास्क अनिवार्य रूप से पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें तथा लॉक डाउन की अवधि में अत्यंत अपरिहार्य परिस्थिति होने की दशा में ही घर से बाहर निकले।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More