BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

INX MEDIA CASE : चिदंबरम ने परिवार से कराया ट्वीट, मैं नहीं चाहता कोई अधिकारी गिरफ्तार हो

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि किसी भी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया है, और वह नहीं चाहते कि किसी को गिरफ्तार किया जाए। चिदंबरम ने परिवार से अपने ट्विटर हैंडल पर एक संदेश पोस्ट करने के लिए कहा। इसमें लिखा है, “लोगों ने मुझसे पूछा कि यदि वे दर्जन भर अधिकारी, जिन्होंने मामले को आप तक पहुंचाया और सिफारिश की, गिरफ्तार नहीं किए गए तो आपको क्यों गिरफ्तार किया गया? सिर्फ इसलिए कि आखिरी हस्ताक्षर आपने किया था? लेकिन मेरे पास इस सवाल का कोई जबाव नहीं था।” चिदंबरम ने कहा कि किसी भी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया है। मैं नहीं चाहता कि किसी को गिरफ्तार किया जाए।

अर्थव्यवस्था पर जताई थी चिंता...
बता दें, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पिछले महीने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पी चिदंबरम को 5 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। स्पेशल जज अजय कुमार कुहाड़ ने चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल की उस दलील को खारिज कर दिया था कि उनके मुवक्किल को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जाना चाहिए। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा था कि मुझे फिलहाल अर्थव्यवस्था की चिंता है। इससे पहले चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में थे और जांच एजेंसी ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी।

आरोप है कि वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितता बरती गई।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More