BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अंतरराज्यीय लुटेरे निकले कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा सीएमओ डा.देवेन्द्र अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी कोविड-19 डा.भूदेव सिंह के निर्देशन में लगातार सैंपलिंग की जा रही है। कृष्णानगर, कदम्ब बिहार, मोती मंजिल, अशोका टावर होलीगेट से कुल 20 लोगों के सैंपल लिये गये।

जिनमें चार लोग एंटीजन पाॅजिटिव मिले। इनमें दो लोग कृष्णानगर तथा दो लोग अशोका टावर से पाॅजिटिव पाये गये हैं। एनएमएमयू के जिला काॅर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नेगेटिव आने वाले सभी लोगांे के आरटी-पीआरसी सैंपल भी लिये गये हैं, जो लैब को भेजे जाएंगे। एनएमएमयू टीम में सचिन सक्सैना, राकेश कुमार, कावेरी शर्मा, सत्येद्र कुमार आदि थे।  
वही दूसरी ओर तीन सितम्बर को सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से कैश लेकर निकले सेवानिर्वत रेलवे कर्मचारी के साथ हुई 4.15 लाख रूपये की लूट की वारदात में गिरफ्तार किये गये अंतरराज्यीय गिरोह के दो लुटेरों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। दोनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा.भूदेव सिंह के अनुशार कोरोना पाॅजिटिव पाये गये दोनों बंदियों को केएम मेडिलकल कालेज के कोविड एल टू सेंटर भेज दिया गया है। दोनों बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों में हडकंप मचा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More