BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानी को लेकर चली अंधाधुंध गोलियां

मथुरा। बरसाना क्षेत्र में राजस्थान की सीमा से लगे ग्राम पंचायत राकौली के गांव नहारा मंे प्रधानी चुनाव के मतदान के दौरान दो प्रधान पद के प्रत्याशियो के बीच खूनी संघर्ष हो गया। अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें प्रधान प्रत्याशी के पुत्र के गोली लग गई वहीं 12 अन्य घायल हो गए हैं।


सूचना पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर भी नहारे पहुंच गये। आलाधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए मतदान शुरू कराया और उपद्रवियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये।


 प्रधानी चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं एसपी देहात श्रीशचन्द्र भी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्राम पंचायत राकौली के गांव नहारा में सियाराम और मलखान पक्ष में मतदान को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आकर एक दूसरे पर गोलियां दागने लगे। छर्रे लगने से दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। इस दौरान एक गोली पूर्व प्रधान मलखान के 28 वर्षीय पुत्र के लिए लग गई है। जबकि अन्य के छर्रे लगने से घायल हो गए हैं। घटना से चुनाव के दौरान अफरा तफरी मच गई है। बड़घ्ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंच गई है।


घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात श्रीशचंद ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हुए हैं। मतदान को लेकर सियाराम और मलखान पक्ष में विवाद हुआ था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेगी।

फूलगढी में पथराव, दो लिए हिरासत में


वहीं कोसीकलां के फूल गढी गांव के मतदान केन्द्र पर दो प्रधान प्रत्याशियों के मध्य जमकर पथराव हुआ। मतदान स्थल पर हड़कंप मच गया। मतदान केन्द्र पर तैनात पुलिस ने एक प्रधान प्रत्याशी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। डीएम नवनीत सिंह चहल एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे। और चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने वालों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अडींग में महिला को लिया हिरासत में


अडींग में एक महिला एक के बाद एक गई वोट डाल चुकी थी। शक होने पर इसकी शिकायत पोलिंग एजेेंट ने पीठाशीन अधिकारी से की। पीठाशीन अधिकारी ने महिला को पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। खबर लिखे जाने तक महिला पुलिस की हिरासत में थी।

प्रधान प्रत्याशी के पति को पीटा


गांव मांट राजा में प्रधापद का चुनाव लड रही महिला प्रत्याशी के साथ पडोसियों ने मारपीट कर दी। पति पत्नी इसकी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचे। घायल धर्मेन्द्र को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेज दिया और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More