देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जनपद से लगी दूसरी राज्यों और जनपदों की सीमाओं पर सतर्कता बढा दी गई है। दूसरे राज्यों और जनपदों से मथुरा की सीमा में आ रहे लोगों को पुलिस प्रवेश देने से पहले पुलिस वाजिव कारण पूछ रही है। साथ ही जिन लोगों को जनपद की सीमा में घुसने दिया जा रहा है उन्हेें सख्त हिदायत दी जा रही है कि कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें।
वहीं भीडभाड वाले स्थानों और बाजारों में भी सख्ती बढाई गई है। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने होली गेट, आर्य समाज रोड, कोतवाली रोड, जनरल गंज, लाला गंज, भूतेश्वर चैराहा, नया व पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर पैदल भ्रमण कर कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा लाक डाउन नियमों का पालन कराया।
आज बिना मास्क लगाए मिले 38 लोगों पर रुपए 1000 प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया गया। जुर्माना के चालान कटवाने के साथ-साथ अकारण बिना हेलमेट लगाए फर्राटा भरते 130 वाहनों के चालान कराए गए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय के पैदल मार्च करते ही अनधिकृत रूप से खुली हुई दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे।
डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह वैश्विक महामारी कोरोना की विभीषिका को समझें तथा आवश्यक रूप से बिना वैध कागजात के व हेलमेट लगाए बिना घर से बाहर न निकले। 60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध तथा 10 वर्ष आयु तक के बच्चों का लॉक डाउन में निकालना पूर्णता प्रतिबंधित है। सभी लोग दो गज दूरी मास्क बहुत जरूरी का अनिवार्य रुप से पालन करें। जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सके। कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूरजपाल शर्मा, भरतपुर गेट चैकी इंचार्ज एवं आवश्यक पुलिस बल मौजूद रहा।













Related Items
जनपद में इस साल फसल अवशेष जलाने की कुल 84 घटनाएं पकड़ी गई हैं
मथुरा : रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई