BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि चिंताजनक

देश भर में कोरोना के मामलों में तेजी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पंजाब पर्याप्त संख्या में जांच नहीं कर रहा है। मंगलवार को अपनी नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सभी राज्यों खासकर जहां मामले बढ़ रहे हैं, उनसे कहा गया है कि अपने यहां टेस्ट की संख्या को बढ़ाएं। देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के पैर पसारने से स्वास्थ्य विभाग चिंता में है और लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वे पहले की ही तरह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। 

देश में 97 फीसद से ज्यादा लोग टीकाकरण से संतुष्ट

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा कि भारत में बना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। 97 फीसद से ज्यादा लोग टीकाकरण से संतुष्ट हैं। स्वास्थ्य सचिव बताते हैं कि इसके आधार पर राज्यों को यह सुझाव दिया गया है कि एडवर्स इवेंट्स के बारे में बेनिफिसियरीज की बेहतर ब्रीफ्रिंग की जानी चाहिए।

1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर की आयु के लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन, कराना होगा रजिस्ट्रेशन

वहीं 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए आपको www.cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वॉकइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। 

देश में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स के 11 हजार से अधिक मामले 

स्वास्थ्य सचिव ने यह भी बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स के 11064 मामले पाए गए हैं जो यूके, साउथ अफ्रीका और ब्राजील से हैं। उन्होंने कहा देश में 10 नेशनल लैब हैं जिनका एक कन्सॉर्शियम है जिसको हम 'इंसाकोव' के नाम से जानते है। 

उसकी नोडल लैब नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) है। इन 10 लैब ने अब तक 11064 जिनॉम सिंक्वैसिंग दिसंबर 2020 से लेकर अब तक की हैं और इन्होंने पाया है कि इनमें 807 यूके वैरिएंट हैं, 47 साउथ अफ्रीकन वेरिएंट हैं और 1 ब्राजीलियन वैरिएंट पाया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More