BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में चार ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी इफको, अस्पतालों को फ्री में देगी ऑक्सीजन

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सहकारी क्षेत्र की उर्वरक कंपनी इफको ने ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला में अपने दूसरे ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए आदेश दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इफको भारत में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से कुल चार ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने जा रहा है। इसमें से दो प्लांट उत्तर प्रदेश में (एक बरेली के आंवला में और दूसरा प्रयागराज के फूलपूर में) और एक-एक प्लांट पारादीप (ओडिशा) और कलोल (गुजरात) में स्थापित किया जाना है। इफको के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर उदय शंकर अवस्थी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की।

प्लांट में मिलेगी फ्री ऑक्सीजन

इफको ने आंवला यूनिट में 130 घन मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाले दूसरे मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के लिए आदेश दिया है। यह प्लांट 30 मई तक शुरू हो जाएगा। इसके जरिए देश के अस्पतालों को फ्री में ऑक्सीजन मिलेगी। इस दौरान उदय शंकर अवस्थी ने बताया कि आंवला प्लांट के अलावा फूलपूर और पारादीप प्लांट का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है और जल्द ही इन्हें भी शुरू किया जायेगा। इन सभी प्लांटस पर ऑक्सीजन निःशुल्क मिलेगी। 

30 मई से शुरू होगी आपूर्ति

उत्तर प्रदेश के आंवला स्थित इफको का यह ऑक्सीजन प्लांट मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन उत्पन्न करेगा। यह प्लांट 30 मई से सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करना शुरू कर देगा। इस प्लांट के जरिए प्रतिदिन 450 बड़े डी प्रकार के सिलेंडर और 150 मध्यम बी आकार के सिलेंडर निःशुल्क भरे जा सकेंगे। इफको के इस प्लांट से यूपी और आसपास के क्षेत्रों में अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मुफ्त में भरे जायेंगे। हालांकि रिफिल के लिए नागरिकों को खुद का सिलेंडर लाना होगा। इफको से लिए गए सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More