BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

खुशखबरी! ICICI और HDFC बैंक ने सस्ता किया होम लोन

खुशखबरी! ICICI और HDFC बैंक ने सस्ता किया होम लोननई दिल्ली । अगर आप घर बनाने जा रहे है पर पैसे की कमी के कारण आप सोच विचार कर रहे है तो ये खबर आपकों खुश कर सकती है। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी फाइनेंस कंपनी ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के मद्देनजर ये फैसला किया गया है। ग्राहकों को सोमवार से ही इस ऐलान का फायदा मिलना शुरू हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक ने 30 लाख रुपये तक के होम लोन की ब्याज दरों में 0.3 फीसदी कटौती की है। वहीं, एचडीएफसी ने अपना होम लोन रेट 0.15 फीसदी तक घटाया है। इस कटौती के बाद दोनों बैंक वेतनभोगी महिलाओं को 8.35 फीसदी और ऐसे पुरुषों को 8.40 फीसदी की दर से होम लोन मुहैया करवाएंगे। ग्राहक फ्लोटिंग या 2-3 साल तक के फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट का विकल्प भी चुन सकते हैं। बैंकों ने अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है। आपको बता दें कि आठ मई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी होम लोन सस्ता किया था। बैंक ने 30 लाख रुपये तक के घर कर्ज के लिए ब्याज में 25 बेसिक प्वाइंट तक की कमी की थी। जबकि इससे ज्यादा रकम के ऋण के लिए 10 बेसिक प्वाइंट घटाए गए थे। यानी महिला वेतनभोगी कस्टमर को बैंक 8.35 फीसदी की दर से लोन दे रहा है। जबकि ऐसे पुरुष 8.40 फीसदी की दर पर 30 लाख तक का होम लोन ले सकते हैं। एसबीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राहक 2.67 लाख रुपये की इंट्रेस्ट-सब्सिडी भी ले सकते हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More