BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बढ़ेगी लालू की मुश्किल! जल्द ही रेलवे के अधिकारियों से पूछताछ करेगी CBI

बढ़ेगी लालू की मुश्किल! जल्द ही रेलवे के अधिकारियों से पूछताछ करेगी CBIनई दिल्ली। तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद द्वारा आईआरसीटीसी के दो होटलों को निजी कंपनी को सौंपने में हुई कथित अनियमितता की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही रेलवे के कुछ अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, सुजाता होटल्स को प्रदान की गई बोली से संबंधित दस्तावेजों और फाइलों को जुटा लिया गया है। 

 

सीबीआई के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ शनिवार को कहा कि एजेंसी जल्द ही रेलवे के कुछ अधिकारियों से पूछताछ करेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि सीबीआई ने होटलों की बोलियों से संबंधित दस्तावेज उनसे ले लिए हैं। सीबीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि बोलियों से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उसके बाद लालू प्रसाद व उनके परिवार से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है।

 

सीबीआई ने पांच जुलाई को लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक पी.के. गोयल, और लालू के विश्वासपात्र प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता के खिलाफ, रांची एवं पुरी में स्थित होटलों के विकास, रखरखाव और संचालन के लिए बोली सौंपने के आरोपों में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी व आपराधिक कदाचार का एक मामला दर्ज किया था।उसी वर्ष दोनों होटल आईआरसीटीसी को हस्तांतरित कर दिए गए थे। सीबीआई ने सात जुलाई को दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, रांची और पुरी में 12 से अधिक स्थानों पर छापे मारे थे। सीबीआई के अनुसार, रांची और पुरी में स्थित बीएनआर होटलों के विकास, रखरखाव और संचालन की बोली सुजाता होटल्स के पक्ष में करने के लिए उसमें धांधली की गई थी, और इसके एवज में पटना के शगुना मोड़ इलाके में कुल तीन एकड़ के 10 भूखंड हासिल किए गए थे। लालू प्रसाद उस समय 2004-09 के बीच रेल मंत्री थे।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More