BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दहेज हत्या में पति, देवर गिरफ्तार

मथुरा। दहेज के लिये महिला की जलाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी वाली गोरा नगर कालोनी में महिला को जला कर हत्या किये जाने के मामले में मृतका के पिता ने थाना वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृतक कर कार्रवाही शुरू की है। 13 अप्रैल को हुई घटना में गौरानगर निवासी सुनील की पत्नी चंचल करीब 40 फीसदी जल गई थी। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था। गुरूवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक महिला चंचल के गौरानगर निवासी पिता बाबूलाल का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उसकी बेटी की जला कर हत्या की है। शनिवार को पुलिस ने  मृतका के पति सुनील पुत्र स्व. राजेनद्र तथा देवर अमर निवासी गौरानगर राधा निवास वार्ड नम्बर चार वृन्दावन थाना वृन्दावन मथुरा (देवर) को गिरफ्तार किया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More