BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा में पहली बार सामने आया हुक्काबार, चौदह गिरफ्तार

मथुरा। पहली बार मथुरा में हुक्काबार होने का मामला सामने आया है। यहां किसी भी तरह के किसी हुक्काबार के संचालन की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। इसके बाद भी हुक्काबार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने रात के समय छापेमार कार्रवाही की और 14 लोगों को गिरफ्तार किया। हुक्का बार मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मंडी चैराहे के पास अवैध रूप से चल रहा था।


हुक्का बार की आड़ में संचालक शराब और बीयर युवाओं को परोस रहा था। एक दर्जन युवा यहां रात को नशेबाजी कर रहे थे, जबकि शराब की दुकानों की खुलने का समय भी रात नौ बजे का है। इतना ही नहीं यहां शारीरिक दूरी का पालन भी युवक नहीं कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी है।


 सीओ सिटी ने बताया कि हुक्का बार पर प्रदेश में पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है। उसके बाद भी यहां अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। संचालक गोविंद सैनी समेत एक दर्जन युवाओं को पकड़ा गया है। शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की गई हैं। नशीला पाउडर भी हुक्का बार से बरामद किया गया है। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


थाना क्षेत्र कोतवाली के कृष्णानगर पुलिस चैकी क्षेत्र का मामला है। यहां काफी दिन से अवैधरूप से हुक्का बार संचालित किये जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर पुलिस द्वारा छापे मार कार्यवाही की गई है। यहां से बडी मात्रा में हुक्का ओर बीयर के केन बरामद  किये गये हैं।  करीब 13-14 नई उम्र के लडके बरामद  किये गये हैं. वरूण कुमार, सीओ सिटी

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More