BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राम रहीम ने खटखटाया HC का दरवाजा, CBI कोर्ट के फैसले के खिलाफ की अपील

राम रहीम ने खटखटाया HC का दरवाजा, CBI कोर्ट के फैसले के खिलाफ की अपीलचंडीगढ़। दो साध्वियों से रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राम रहीम की ओर से पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका दायर की है। यह याचिका राम रहीम के वकील की ओर से दायर की गई है। आपको बता दें कि सीबीआई की एक स्पेशल कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप के आरोप में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। 

 

पंचकूला में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को दोनों साध्यवियों के रेप का दोषी करार देते हुए उसको 10-10 साल की दो अलग-अलग सजा सुनाई थी। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को 28 अगस्त को सजा दी थी। डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला और हरियाणा में हिंसा फैल गई थी और 20 से अधिक लोग मारे गए थे। फिलहाल, राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। जेल में राम रहीम माली का काम कर रहा है। कुछ दिन पहले ही राम रहीम की मां बेटे से मिलने के लिए गई थी। इस दौरान राम रहीम फूट-फूटकर रोने लगा था और अपने किए पर पछतावा कर रहा था। वहीं, मां ने बेटे को धैर्य रखने की सलाह दी थी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More